|
|
|
- छात्र/छात्रायें विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.kanpuruniversity.org के होमपेज पर बने लिंक''On-Line
Back Paper Exam Application for Regular & Private Students''
के अन्तर्गत बने लिंक
''Check
Eligibility for Back Paper Examination''
के द्वारा संस्थागत/व्यक्तिगत बैक पेपर परीक्षा में सम्मिलित होने
की पात्रता की जाँच कर लें, तदोपरान्त
-
पात्र छात्र/छात्रायें बैक पेपर परीक्षा में आवेदन हेतु
HDFC बैंक की निर्दिष्ट शाखाओं में संस्थागत एवं व्यक्तिगत बैक पेपर
परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा कर दिनांक
07.01.2013 से दिनांक
14.01.2013 तक अपनी परीक्षा श्रेणी के अनुसार सील्ड आवेदन टोकन प्राप्त कर आवेदन टोकन के
अन्दर दिये गये निर्देशों को भली-भाँति पढ़ लें।
-
आवेदन टोकन में ऑन-लाइन आवेदन हेतु वांछित
Login Name तथा
Password अंकित होगा जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.kanpuruniversity.org के होमपेज पर बने लिंक
''Online
Back Paper Exam Application for Regular & Private Students''
के अन्तर्गत संस्थागत अभ्यर्थियों हेतु बने लिंक
''Online
Submission of Regular Back Paper Exam Application''
तथा व्यक्तिगत अभ्यर्थियों हेतु बने लिंक
''Online
Submission of Private Back Paper Exam Application''
पर
Click करके
बैक पेपर की नियम एवं शर्तें पढ़ने के उपरान्त ही अंकित (Type) करें ।
-
उपरोक्त सही विवरण भरने के उपरान्त दर्शित अगली स्क्रीन में
निर्धारित स्थान पर अपनी कक्षा एवं अनुक्रमांक भरें जिससे छात्र/छात्रा का उसके
फोटो सहित मुख्य परीक्षा का पूर्ण विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा ।
-
स्क्रीन पर उपलब्ध विवरण की जाँच/मिलान अपनी अंकतालिका से करते
हुये बैक पेपर परीक्षा हेतु अपने इच्छित विषय तथा प्रश्नपत्र का चयन कर
Submit करें । छात्र/छात्रा द्वारा भरी गयी सूचनाओं को
Submit करने पर पुनः जांच के लिए एक
Confirmation
Screen
(Yes/No) आयेगी । छात्र/छात्रा द्वारा
'Yes'
Click
करते ही उसका अंकित विवरण (Data)
Submit हो जायेगा फिर उसमें कोई परिवर्तन सम्भव नहीं होगा ।
'No'
Click
करके पूर्व स्क्रीन विवरण में पुनः आवश्यक सुधार किया जा सकता है ।
-
बैक पेपर विवरण
Submit होने के उपरान्त स्क्रीन पर
"View
/ Print Details"
का
Option उपलब्ध होगा जिसको
Click करके अभ्यर्थी द्वारा
Submitted Detail का
Printout प्राप्त किया जायेगा । इसे छात्र/छात्रा अपने पास सुरक्षित रख लें । इसे
आवश्यकता पड़ने पर
Login Name तथा
Password तक युक्त लिफाफे के साथ विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करना होगा ।
|
| |
| विशेषः |
| |
-
एक
Login Name एवं
Password द्वारा केवल एक ही अनुक्रमांक का बैक पेपर आवेदन
Submit किया जा सकेगा । उक्त लिफाफे को छात्र/छात्राओं को परीक्षाफल घोषित होने तक
सुरक्षित रखना होगा ।
-
छात्र/छात्रा को बैक पेपर परीक्षा के दिन अपनी मूल अंकतालिका
सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर जमा करना अनिवार्य होगा ।
-
संस्थागत एवं व्यक्तिगत बैक पेपर परीक्षा हेतु अलग-अलग रंगों (संस्थागत-सफेद,
व्यक्तिगत-भूरा) के आवेदन टोकन निर्धारित हैं । अतः अभ्यर्थी अपनी परीक्षा
श्रेणी के अनुसार ही आवेदन टोकन का क्रय करें, क्योंकि संस्थागत एवं व्यक्तिगत
बैक पेपर परीक्षा के आवेदन टोकन आपस में अपरिवर्तनीय हैं ।
-
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट
द्वारा ही प्राप्त होंगे, प्रवेश पत्र अलग से डाक द्वारा प्रेषित नही किये
जायेंगे ।
-
कृपया नीचे दिये गये नियम एवं शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़कर अनुपालन
सुनिश्चित करें ।
|
| |
| बैक पेपर परीक्षा - नियम एवं शर्तें |
| |
-
स्नातक/स्नात्कोत्तर/विधि/बी.एड. के छात्र/छात्राओं हेतु केवल
एक प्रश्नपत्र में ही बैक पेपर परीक्षा देने की अनुमति अनुमन्य है तथा बैक
पेपर परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंक ही अनुमन्य होंगे । मुख्य परीक्षा के
प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे ।
-
इसी प्रकार श्रेणी सुधार हेतु बैक पेपर परीक्षा देने वाले
छात्र/छात्राओं के वही अंक मान्य होंगे जो उसे श्रेणी सुधारने हेतु बैक पेपर
परीक्षा में प्राप्त होंगे । मुख्य परीक्षा के प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे ।
-
बैक पेपर परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन करने वाले छात्र यदि बैक
पेपर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों के पूर्व
प्राप्ताँक ही मान्य होंगे ।
- (क) स्नातक स्तर के परीक्षार्थियों के न्यूनतम अंक लिखित
परीक्षा में
33 प्रतिशत, परास्नातक तथा बी.एड. में न्यूनतम
36 प्रतिशत तथा विधि
मे 48 प्रतिशत अंक होना चाहिये कुल प्राप्ताँक योग में प्रायोगिक परीक्षा के
प्राप्ताँकों की गणना नहीं होगी परन्तु परास्नातक, विधि तथा बी.एड. में
निर्धारित प्रतिशत में
10 अंको की छूट केवल बैक पेपर परीक्षा के लिये होगी ।
परास्नातक एवं विधि के ऐसे छात्र अगली उच्च कक्षा में प्रवेश अथवा परीक्षा के
लिये अर्ह नहीं होगे ।
(ख) स्नातक प्रथम बर्ष के वे छात्र जो नियमानुसार दो विषय में पास होंगे
और एक विषय में अनुत्तीर्ण होंगे परन्तु लिखित योगांक प्रायोगिक अंक छोड़कर
33 प्रतिशत होंगे तभी वे केवल एक प्रश्न पत्र में बैक पेपर परीक्षा हेतु अर्ह होंगे
।
(ग) स्नातक स्तर पर बैक पेपर परीक्षा हेतु अर्ह छात्र/छात्राऐं अगली उच्च
कक्षा में अस्थायी रूप से प्रवेश ले सकेंगे । उन्हें अस्थायी रूप से अगली उच्च
कक्षा में प्रवेश इस प्रतिबन्ध के साथ प्राप्त होगा कि यदि वे बैक पेपर परीक्षा
मे अनुत्तीर्ण हो जाते है तो उनका उच्च कक्षा में अस्थायी प्रवेश स्वतः निरस्त
माना जायेगा ।
(घ) स्नातक तृतीय बर्ष में बैक पेपर के परीक्षार्थी अगली उच्च कक्षा
परास्नातक पूर्वार्द्ध में प्रवेश/परीक्षा के अधिकारी नहीं होंगे ।
-
मुख्य परीक्षा के उपरान्त बैक पेपर में सम्मिलित होने की सुविधा
हेतु केवल एक ही अवसर अनुमन्य होगा ।
-
उक्त प्रावधानों के अन्तर्गत यह सुविधा केवल उन्हीं
परीक्षार्थियों को प्राप्त होगी जो मुख्य परीक्षा के सम्पूर्ण विषयों/प्रश्नपत्रों
की परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण हुए हैं तथा अपना
परीक्षाफल सुधारना चाहते हैं ।
-
उक्त प्रावधानों के अन्तर्गत छात्र/छात्रा छूटी मौखिकी परीक्षा
देने के अधिकारी नहीं होंगे ।
-
किसी भी कक्षा के वे छात्र जो लिखित मुख्य परीक्षा में
अनुपस्थित होंगे और उनकी परीक्षा का प्राप्तांक स्नातक स्तर पर
33 प्रतिशत
परास्नातक एवं बी.एड. में
36 प्रतिशत तथा विधि परीक्षा में
48 प्रतिशत है तो
उन्हें भी एक प्रश्नपत्र में बैक पेपर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी
।
-
परास्नातक उत्तरार्द्ध मे लिखित परीक्षा के योगांक में
10 अंक
की छूट बैक पेपर हेतु अनुमन्य होगी परन्तु जो छात्र एक प्रश्नपत्र में
अनुपस्थित होगा तथा मौखिकीय परीक्षा मे भी अनुपस्थित होने पर उक्त सुविधा
अनुमन्य नहीं होगी ।
-
उक्त प्रावधानों के अनुसार स्नातक स्तर पर जो परीक्षार्थी
मात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण है परन्तु उसका कुल प्राप्ताँक
33 प्रतिशत है तो
वह अनुत्तीर्ण विषय के एक प्रश्नपत्र में बैक पेपर परीक्षा का अधिकारी है । इसी
प्रकार परास्नातक एवं विधि परीक्षा में क्रमशः
36 तथा 48 प्रतिशत प्राप्ताँक
अथवा उसमें
10 अंको के कम होने पर ही बैक पेपर सुविधा अनुमन्य होगी परन्तु वे
अगली उच्च कक्षा में प्रवेश/परीक्षा के अधिकारी नहीं होगें।
|
| « Back |
| |
|
© Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, Kanpur | Best viewed at 1024*768 pixel resolution |
|