-
विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.kanpuruniversity.org के
Home Page पर बने लिंक
‘‘On-Line Exam Application Submission of University Entrance Exam.-2012’’ द्वारा आन–लाइन आवेदन करने की कार्यवाही सम्पन्न की जायेगी । अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश परीक्षा हेतु दिये गये नियमों एवं निर्देशों का भली–भाँति अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करते हुये ही आवेदन टोकन का क्रय करें।
-
अभ्यर्थी को आवेदन टोकन क्रय करने के पूर्व आवेदित पाठ्यक्रम के लिए अपनी अर्हता की जाँच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
-
एक आवेदन टोकन द्वारा केवल एक ही पाठ्यक्रम हेतु आवेदन किया जा सकेगा। अत: पृथक–पृथक पाठ्यक्रम के लिए पृथक–पृथक आवेदन टोकन क्रय करना अनिवार्य होगा।
-
प्रवेश की न्यूनतम अर्हता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी (एम.बी.ए. पार्ट टाइम को छोड़कर) भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के समय अर्हता परीक्षा में उत्तीर्ण होने का मानकानुसार प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
-
एक बार क्रय किया गया परीक्षा आवेदन टोकन वापस नही किया जा सकेगा। इसी प्रकार परीक्षा शुल्क अगले वर्ष हेतु सुरक्षित रखने का कोई प्राविधान नही है।
-
परीक्षा आवेदन टोकन केवल निर्धारित बैंक की शाखाओं से ही उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी टोकन का क्रय करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि टोकन सील बन्द है।
-
अभ्यर्थी अपना नाम तथा पिता का नाम हाई स्कूल प्रमाण–पत्र के अनुसार ही लिखें।
-
विवाहित महिला अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि पिता के नाम के स्थान पर पिता का ही नाम अंकित करें पति का नही।
-
अभ्यर्थी आन–लाइन आवेदन करते समय सावधानीपूर्वक सभी वांछित सूचनाओं की पूर्ति करें। आवेदन
Submit होने के उपरान्त किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार्य नही होगा।
-
अभ्यर्थी द्वारा आन–लाइन आवेदन करते समय पूरित सूचनाओं/विवरणों की जाँच काउन्सिलिंग के समय की जायेगी । भिन्नता पाये जाने की दशा में अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।
-
प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आन–लाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आन–लाइन सब्मिशन करने के उपरान्त प्राप्त कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित अभ्यर्थी द्वारा विश्वविद्यालय में निर्देशित तिथि तक
पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा अनिवार्य रूप से
प्रेषित करना होगा तथा अभ्यर्थी कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास भी सुरक्षित रखेंगे।
कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र (सभी संलग्नकों सहित) भेजने का पता
:
कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा), छत्रपति शाहूजी महाराज
विश्वविद्यालय, जी.टी. रोड,
कल्याणपुर, कानपुर-208024
-
आवश्यकतानुसार, विश्वविद्यालय से किसी भी प्रकार के पत्राचार के लिए आवेदन टोकन एवं कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र सन्दर्भ के रूप में प्रयुक्त होगा।
-
अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.kanpuruniversity.org
पर उपलब्ध होंगे।
डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।
-
वे अभ्यर्थी जिन्होंने इण्टर/समकक्ष परीक्षा किसी ऐसी संस्था से उत्तीर्ण की है जो भारत सरकार/राज्य सरकार की शिक्षा परिषद् से अनुमोदित नही है, विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अर्ह/अनुमन्य नही हैं।
-
वे अभ्यर्थी जिन्होंने स्नातक परीक्षा ऐसे विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है जिसकी मान्यता यू.जी.सी. से नही है, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अर्ह/अनुमन्य नहीं हैं।