Procedure for Submission of On-Line Ex-Student Exam Application-2012

सत्र 2011-12 की भूतपूर्व अभ्यर्थी परीक्षा के आन लाइन आवेदन की प्रक्रिया

 

  1. पात्र छात्र/छात्रायें भूतपूर्व परीक्षा में आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क (रू० 50/- टोकन शुल्क+परीक्षा शुल्क) अपने ही महाविद्यालय में जमा कर एक टोकन (बन्द लिफाफा) विज्ञप्ति की तिथि से 31 दिसम्बर, 2011 तक प्राप्त कर आवेदन करेंगे।

  2. उक्त बन्द लिफाफे में ऑन-लाइन आवेदन हेतु वांछित Login Name तथा Password अंकित होगा जिसे विश्वविद्यालय की वेबासाइट www.kanpuruniversity.org के होमपेज पर बने लिंक ''Online Submission of Ex-Student Exam Application-2012'' पर Click करके आर्हता, निर्देश व आवेदन की प्रक्रिया पढ़ने के उपरान्त ही Type करें।


  3. उपरोक्त सही विवरण भरने के उपरान्त दर्शित अगली स्कीन में निर्धारित स्थान पर छात्र/छात्रायें अपनी आवेदित कक्षा का विवरण तथा संस्थागत अभ्यर्थी के रूप में पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष कक्षा में सम्मिलित होने का विवरण भरेंगे, तदोपरान्त छात्र/छात्राकापूर्णविवरणस्क्रीनपरआजायेगा।


  4. स्क्रीन पर उपलब्ध विवरण की जाँच/मिलान अपनी पूर्व उत्तीर्ण कक्षा/कक्षाओं की अंकतालिका/अंकतालिकाओं से करते हुये ऑन-लाइन आवेदन submit करेंगे। पुर्नजाँच के लिए एक Confirmation screen (Yes/No) आयेगी। छात्र/छात्रा द्वारा 'Yes' Click करते ही उसका अंकित विवण (Data) Submit हो जायेगा फिर उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। 'No' Click करके पूर्व स्क्रीन विवरण में पुन: आवश्यक सुधार किया जा सकेगा।


  5. विवरण Submit होने के उपरान्त स्क्रीन पर "Print Your Application" का Option उपलब्ध होगा जिसकों Click करके  Printout प्राप्त किया जा सकता हैं। इसे छात्र/छात्रा अपने सुरक्षित रख लें। इसे आवश्यकता पड़ने पर Login Name तथा Password युक्त लिफाफे के साथ विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करना होगा।


विशेष:
  1. एक Login Name एवं Password द्वारा केवल एक ही अनुक्रमांक का भूतपूर्व परीक्षा आवेदन Submit किया जा सकेगा। उक्त लिफाफे को छात्र/छात्राओं को परीक्षाफल घोषित होने तक सुरक्षित रखना होगा।
  2.  अभ्यर्थी, ऑन-लाइन आवेदन करते समय पूर्व में स्नातक/परास्नातक कक्षा की उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण कक्षाओं की अंकतालिकायें अवश्य अपने पास रखें।
© Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, Kanpur | Best viewed at 1024*768 pixel resolution