-
विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में बैंक आॅफ बड़ौदा की
निर्धारित शाखाओं से निर्धारित शुल्क जमा करके अभ्यर्थियों द्वारा सील बन्द आवेदन
टोकन क्रय किये जायेंगे। बैंक शाखाओं का विवरण
"Availability of Tokens" लिंक
पर उपलब्ध है।
-
अभ्यर्थी आवेदन टोकन के अन्दर मुद्रित
Login/Password द्वारा
Internet के
माध्यम से Scrutiny हेतु आन-लाइन आवेदन की कार्यवाही करेंगे ।
-
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों द्वारा कक्षा का विवरण तथा अनुक्रमांक का विवरण फीड
किया जायेगा ।
-
उक्त विवरणों के आधार पर कम्प्यूटर पर सम्पूर्ण विवरणों सहित एक स्क्रीन आयेगी ।
-
इस स्क्रीन पर आने वाले विवरणों के आधार पर अभ्यर्थी द्वारा परीक्षाफल
परिनिरीक्षण (Scrutiny) हेतु प्रश्नपत्र का चयन किये जाने के तदोपरान्त
Final Submission
किया जायेगा। अभ्यर्थी आन-लाइन आवेदन करते समय सावधानीपूर्वक सभी वांछित सूचनाओं
की पूर्ति करें। आवेदन
Submit होने के उपरान्त किसी भी प्रकार का परिवर्तन
स्वीकार्य नही होगा ।
-
Final Submission के उपरान्त अभ्यर्थी को एक कम्प्यूटर जनित
Print Out
प्राप्त होगा। अभ्यर्थी इस प्रपत्र को अपने पास सुरक्षित रखेंगे। आवश्यकता पड़ने
पर Login Name तथा Password युक्त लिफाफे के साथ इस प्रपत्र को विश्वविद्यालय को
प्रस्तुत करना होगा ।
-
एक से अधिक प्रश्नपत्र के परीक्षाफल परिनिरीक्षण (Scrutiny) के लिए अलग-अलग
आवेदन टोकन क्रय करना आवश्यक है ।
-
विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाफल घोषित होने की तिथि से एक माह के अन्दर
परीक्षाफल परिनिरीक्षण (Scrutiny) के लिए आन-लाइन आवेदन विश्वविद्यालय में प्राप्त
होना अनिवार्य है ।